द्वाराहाट- बग्वाली पोखर चौराहे में आज विधायक महेश नेगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ और स्थानीय जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला भी फूंका. विधायक नेगी पर महिला से दुष्कर्म के आरोप लगे है. पीड़ित महिला के आरोपों के बाद पूरे प्रदेश में विधायक के खिलाफ काफी रोष है जगह जगह विधायक का विरोध प्रदर्शन हो रहा है.
बग्वालीपोखर चौराहे में एकत्रित विभिन्न गांव के लोगों द्वारा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई और विधायक का पुतला जलाया. महिलाओं ने भी विधायक के इस कृत्य की निंदा की और विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वही सोशल मीडिया पर भी विधायक के खिलाफ काफी रोष देखने को मिल रहा है.
- उत्तराखंड की द्वाराहाट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक है महेश नेगी
- पीड़ित महिला ने विधायक पर 2 साल से यौन शोषण का आरोप लगाया
- पीड़ित महिला अपनी बच्ची का DNA विधायक के DNA से मैच करवाना चाहती है










पीड़ित महिला ने वीडियो के जरिए बीजेपी विधायक पर 2 साल से यौनशोषण का आरोप लगाया. महिला का आरोप है कि विधायक महेश नेगी के साथ उसके रिश्ते हैं और दोनों की एक बेटी भी है. उन्होंने स्थिति साफ करने के लिए DNA टेस्ट की भी मांग की है.
यह भी पढ़े – द्वाराहाट बीजेपी विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप
एसएसपी कार्यालय में दी गयी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक महेश नेगी ने उस से शादी से पहले और उसके बाद शारीरिक सम्बन्ध बनाये और महिला को अपने साथ दिल्ली, हिमांचल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नेपाल ले गए थे. जहाँ विभिन्न होटलों में कमरा लेकर महिला के साथ जबरन लगातार दुष्कर्म किया.
वीडियो देखे-
बग्वाली पोखर में विधायक महेश नेगी का विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन pic.twitter.com/jVFS13wHmZ
— उत्तर News (@News31720154) August 18, 2020
स्थानीय जनता द्वारा विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका गया विधायक पर है दुष्कर्म के आरोप pic.twitter.com/7zSuGDNLAl
— उत्तर News (@News31720154) August 18, 2020
विधायक का पुतला जलाते स्थानीय लोग#MaheshNegi pic.twitter.com/VksoFFbOyg
— उत्तर News (@News31720154) August 18, 2020
हमें सोशल मीडिया पे फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉 Facebook Twitter