अल्मोड़ा- शुक्रवार को सोमेश्वर विधानसभा की विधायक एवं महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के द्वारा सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मंगचौडा,मकड़ो, पीपलटाना,मौना, मवाण,नावली,चमना, गूढोली, बिष्टकोटुली ,पिनोली और दुगौड़ा समेत दर्जनों गांव का दौरा किया गया. मंत्री द्वारा क्षेत्र की समस्त समस्याओं को सुन उनका जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया.
माननीय मंत्री जी द्वारा गांवों की समस्याओं के अनुसार विभिन्न घोषणाएं की गई एवं क्षेत्रवासियो को राशन वितरण किया गया.
वही क्षेत्र के कई लोगो ने अन्य पार्टियों का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ली.उन्होंने अपना विश्वास मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर जताया और सरकार की योजनाएं जनता तक ले जाने व भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मजबूती से लाने का संकल्प लिया.
भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिशन कंडवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री बलवंत बजेठा और युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कैलाश बिष्ट आदि उपस्थित थे.
आज सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा मंगचौडा के BDC श्री भरत सिंह मेहरा जी,प्रधान प्रतिनिधि श्री देवेंद्र सिंह मेहरा व उनके साथ दर्जनों लोगो ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। pic.twitter.com/mUPH5VwDRG
— Rekha Arya (@rekhaaryaoffice) August 21, 2020
हमें सोशल मीडिया पे फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉 Facebook Twitter