हरदीप सिंह पुरी बने रहेंगे PM मोदी कैबिनेट में मंत्री? UP राज्यसभा लिस्ट से बाहर रखकर BJP ने बड़ा दांव चल दिया

बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा के आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की और उसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम नहीं होना चौंकाने वाला फैसला लगा। क्योंकि, उनका राज्यसभा का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। पुरी पीएम मोदी कैबिनेट के एकमात्र सिख नेता हैं और अगले साल के शुरू में उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब विधानसभा के भी चुनाव होने हैं। लेकिन, अगर उनका कार्यकाल खत्म हो गया, फिर भी जरूरी नहीं कि उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देना ही पड़े।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कुछ महीने पहले विवादित दिवंगत अमेरिकी जेफ्री एपस्टीन फाइल्स की वजह से विपक्ष के निशाने पर आए थे। जब, उनका नाम यूपी से बीजेपी की राज्यसभा लिस्ट में नहीं आया तो विपक्ष के लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उन्हें तो पता था कि देर-सबेर उन्हें तो जाना ही है। लेकिन, विपक्ष के इन दावों और बीजेपी की रणनीति में अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *