नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के छह प्रमुख राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की महत्वपूर्ण घोषणा की है। जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं और दिग्गजों को विभिन्न राज्यों में राजभवन की कमान सौंपी गई है।
ताजा नियुक्तियों के तहत:
- ओम प्रकाश माथुर को केरल (केरलम) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
- ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है।
- डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- डॉ. दल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार सौंपा गया है।
- दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इन सभी न नियुक्त राज्यपालों का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता राज्यों के संवैधानिक प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।
